बड़ा टीला ढहने के बाद मिट्टी में दबने से हरियाणा में 4 लड़कियों की हुई मौत, एक घायल
हरियाणा पुलिस के अनुसार, नूंह में सोमवार को एक बड़ा टीला ढहने के बाद मिट्टी में दबने से चार लड़कियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गई। बकौल पुलिस, ये सभी लड़कियां अपने घरों के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।