'बड़ी टेक कंपनियों के अंकुश के खिलाफ' अपना सोशल मीडिया ऐप ट्रुथ सोशल लॉन्च करेंगे ट्रंप

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उन पर प्रतिबंध लगाने वाली फेसबुक और ट्विटर जैसी 'बड़ी टेक कंपनियों के अंकुश के विरोध में' अपना सोशल मीडिया ऐप 'ट्रुथ सोशल' लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा, "ट्विटर पर तालिबान मौजूद है...लेकिन आपके पसंदीदा अमेरिकी राष्ट्रपति को चुप करवा दिया गया है।" 'ट्रुथ सोशल' का बीटा वर्ज़न अगले महीने आएगा।