किसान नेता राकेश टिकैत ने 'न्यूज़ 24' से शनिवार को कहा, "(केंद्र सरकार) किसानों को मारना चाहती है और उनकी ज़मीन लूटना चाहती है।" उन्होंने कहा, "यह (केंद्र) बड़े उद्योगपतियों की सरकार है और इनके खिलाफ आंदोलन से ही काम चलेगा।" टिकैत ने कहा, "26 तारीख सरकार भूल न जाए। 26 जनवरी फिर आ रही है, फिर ट्रैक्टर चलेंगे।"