हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बढ़ते प्रदूषण के बीच एक नोटिस जारी कर ज़िला उपायुक्तों (डीसी) को 5वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने पर निर्णय लेने का आदेश दिया है। निदेशालय ने उपायुक्तों को स्थिति का आकलन कर ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा है।