बढ़ती महंगाई के बीच ब्रिटिश पीएम के बगीचे के लिए खरीदी गई ₹12.8 करोड़ की कांस्य की मूर्ति

यूके में बढ़ती महंगाई के बीच प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सरकारी आवास के बगीचे के लिए £1.3 मिलियन (₹12.8 करोड़) की कांस्य की मूर्ति खरीदी गई है। बकौल रिपोर्ट, ब्रिटिश कलाकार हेनरी मोर द्वारा निर्मित 1980 की यह मूर्ति पिछले महीने नीलामी में बिकी थी। वहीं, डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि मूर्ति को खरीदने में कोई नेता शामिल नहीं थे।