मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम में शामिल विवेक सागर को ₹1 करोड़ का चेक सौंपकर सम्मानित किया और डीएसपी पद पर नियुक्ति का ऐलान किया। चौहान ने होशंगाबाद निवासी सागर की मां से कहा, "बताओ मेरी बहन कहां मकान चाहिए...जहां आप कहेंगी वहां सरकार आपको मकान उपलब्ध कराएगी।"