न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ रोहित शर्मा की बतौर भारत के पूर्णकालिक टी20I कप्तान पहली सीरीज़ होगी। रोहित ने अबतक 19 टी20I में भारत की कप्तानी की है जिसमें भारत ने 15 जीते और 4 हारे हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका (2017), वेस्टइंडीज (2018) व बांग्लादेश (2019) के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज़ और निदहास ट्रॉफी (2018) जीती हैं।