बतौर सीएसके कप्तान आईपीएल के एक सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने ऋतुराज
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान के तौर पर आईपीएल के एक सीज़न में ऋतुराज गायकवाड़ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऋतुराज ने आईपीएल 2024 में 461 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले बतौर सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2013 के आईपीएल के सीज़न में 461 रन बनाए थे।