उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल ही में अमेरिका में आयोजित पिलो फाइट चैंपियनशिप (पीएफसी) का एक वीडियो ट्वीट कर मज़ाक में लिखा है, "मैं इस लीग के लिए खुद को एक स्टार खिलाड़ी के तौर पर नीलामी के लिए पेश कर रहा हूं।" बकौल महिंद्रा, "4-वर्षीय नाती के साथ छुट्टी बिताने के बाद लगता है कि मैं फिट…हूं!...शुरुआती बोली: ₹50,000।"