PTI ने पुलिस के हवाले से बताया है कि बद्रीनाथ मंदिर में दान प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोप में निलंबित श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंदिर समिति द्वारा गठित चार सदस्यीय पैनल को अनियमितताओं के प्रथम दृष्टया सबूत मिलने के बाद उन्हें निलंबित किया गया था।