बदमाश ने हरियाणा पुलिस के कॉन्स्टेबल को उत्तराखंड में मारी गोली, हुई मौत

हरिद्वार (उत्तराखंड) में गुरुवार को एक बदमाश ने हिरासत से भागने के दौरान हरियाणा पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, हरियाणा पुलिस की एक टीम डकैती के एक मामले में आरोपी 4 बदमाशों को पकड़ने के लिए हरिद्वार आई थी। वहीं, पुलिस ने 3 अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।