उदयपुर (राजस्थान) में सोमवार को पांच अज्ञात बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस से बंदूक की नोक पर करीब 24 किलोग्राम सोना और ₹10-लाख नकद लूट लिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बकौल पुलिस, घटना को केवल 23-मिनट में अंजाम दिया गया था। वहीं, सोने की कीमत ₹12 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।