बदमाशों ने बिहार में की कारोबारी की चार गोलियां मारकर हत्या, काफी संख्या में खाली खोखे मिले

भागलपुर (बिहार) के नाथनगर में बुधवार रात बदमाशों ने एक सिल्क कारोबारी की हत्या कर दी। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि कारोबारी को चार गोलियां लगी थीं और घटनास्थल के आसपास से काफी संख्या में खाली खोखे बरामद किए गए हैं। बकौल एसएसपी, जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।