बदला लेने के लिए साथी खिलाड़ी ने ही की थी राष्ट्रीय पैरा ऐथलीट चिराग त्यागी की हत्या
गाज़ियाबाद (यूपी) में राष्ट्रीय पैरा ऐथलीट चिराग त्यागी की मौत के मामले में पुलिस ने साथी पैरा खिलाड़ी यश खटीक को गिरफ्तार किया है। यश ने कबूला है कि पुराने विवाद और शिकायत का बदला लेने के लिए उसने चिराग को गोली मारी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यश के साथ कोई और भी शामिल था।