बदलापुर एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट ने दिया पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश
बदलापुर यौन उत्पीड़न केस के आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मार गिराए जाने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा, "आरोपी को सीधे सिर में क्यों गोली मारी गई और पहले हाथ-पैर पर क्यों नहीं मारी गई...इसे एनकाउंटर नहीं कहा जा सकता।"