भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में खराब दौर से जूझ रही भारतीय टीम का बचाव करते हुए अतिरिक्त दबाव की बात को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुज़र रही है लिहाज़ा दूसरों की मदद करना मेरा काम है।" उन्होंने आगे कहा, "अनुभवी होने के नाते अतिरिक्त ज़िम्मेदारी उठाना मेरा काम है।"