बद्रीनाथ जा रही कार के खाई में गिरने से उत्तराखंड में महाराष्ट्र के 4 श्रद्धालुओं की मौत

ब्रह्मपुरी (उत्तराखंड) के पास शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम जा रही एक कार के खाई में गिरने से महाराष्ट्र निवासी 4-श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। बकौल पुलिस, घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। बकौल रिपोर्ट, 3-श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।