बद्रीनाथ से लौट रहे यात्रियों की कार पर उत्तराखंड में गिरा बोल्डर, 1 की मौत व 2 अन्य घायल

पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड में चमोली के निकट बद्रीनाथ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार के ऊपर बोल्डर (बड़ा पत्थर) गिर गया। बकौल पुलिस, हादसे में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई जबकि दो अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि इस साल उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान अब तक 204 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है।