बनारस की बच्चियों-महिलाओं को गलत तरीके से छूता दिखा होमगार्ड, पुलिस बोली- होगी कार्रवाई

वाराणसी (यूपी) में एक होमगार्ड द्वारा भीड़ में बच्चियों और महिलाओं को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल हो रहा है। होमगार्ड की हरकत देख किसी ने पीछे से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। काशी पुलिस ने कहा है कि यह घटना एक महीने पुरानी लग रही है और होमगार्ड की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।