बनाए गए नामों से तथ्य नहीं बदलेंगे: चीन द्वारा अरुणाचल की 15 जगहों के 'नाम बदलने' पर भारत
चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की 15 जगहों के नाम अपनी भाषा में 'मानकीकृत' करने पर भारत ने कहा है, "अरुणाचल प्रदेश...हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "अरुणाचल प्रदेश की जगहों को बनाए गए नाम देने से यह तथ्य नहीं बदलेगा...यह पहली बार नहीं जब चीन ने ऐसा करने की कोशिश की है।"