48 साल से नहीं पिया पानी! 96 साल के वॉरेन बफेट प्यास लगने पर क्या पीते हैं?
अरबपति निवेशक बिल एकमैन ने पॉडकास्ट में बताया कि वॉरेन बफेट ने एक बार कहा था कि उन्होंने 48-साल से पानी नहीं पिया है। 96-वर्षीय बफेट कई बार बता चुके हैं कि वह रोज़ाना 5 कैन कोका-कोला पीते हैं। 2015 में उन्होंने मज़ाक में कहा था कि उनकी रोज़ाना की कुल कैलोरी में करीब 25% हिस्सा कोका-कोला से आता है।