नोएडा के कई स्कूलों को बुधवार को बम की धमकी भरे ईमेल मिले जिसके बाद उन्हें खाली कराकर छात्रों को घर भेज दिया गया। नोएडा के स्टेप बाय स्टेप स्कूल, मयूर स्कूल, हेरिटेज स्कूल समेत अन्य को धमकी मिली है। दिसंबर-2024 में एनसीआर के 40+ स्कूलों को बम की धमकी भेजने के मामले में एक छात्र को पकड़ा गया था।