बम चक्रवात क्या है जिससे अमेरिका में हो सकती है 76 लाख करोड़ लीटर बारिश?
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 'बम चक्रवात' के कारण पश्चिमी अमेरिका में 20 ट्रिलियन गैलन (करीब 75.7082 लाख करोड़ लीटर) बारिश हो सकती है। गौरतलब है, 'बम चक्रवात' तब होता है जब ठंडी हवा का एक समूह गर्म हवा के समूह से टकराता है और 24 घंटों में वायुमंडलीय दबाव में कम-से-कम 17 मिलीबार की गिरावट आती है।