अमेरिकी रक्षा विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि ईरान सिर्फ 12-दिनों में परमाणु बम के लिए सामग्री बना सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका को ईरान परमाणु समझौते से बाहर करने के बाद से ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में प्रगति हुई है। बकौल अधिकारी, पहले ईरान लगभग 12-महीने में सामग्री बनाता था।