सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान रिकॉर्ड करने में हुई देरी के कारण उनकी गवाही अस्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने हत्या के एक मामले में 4 लोगों की दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली अपील को अस्वीकार करते हुए टिप्पणी की। सरकारी वकील के मुताबिक, आरोपियों के डर के कारण गवाह सामने नहीं आ रहे थे।