दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर गुरुवार को मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों की पहचान राहुल और साहिल के तौर पर हुई व दोनों को कथित तौर पर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की हत्या का ज़िम्मा सौंपा गया था। मुठभेड़ में राहुल को गोली लगी है।