inshorts

बर्थडे पर पत्नी ने दिया ऐसा तोहफा कि फूट-फूटकर रोया पति

पति के जन्मदिन पर पत्नी द्वारा दिया गया एक अनोखा वीआर तोहफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला वीआर के ज़रिए पति को उसकी दिवंगत मां की छवि दिखाती है। मां को देखकर पति भावुक हो उठता है और फूट-फूटकर रोने लगता है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स की भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।