बर्फ के बीच 'पत्थर की तरह सख्त रोटी' खाते भारतीय जवानों का वीडियो हुआ वायरल
'पत्थर की तरह सख्त रोटी' खाते भारतीय जवानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बर्फीले और ऊंचाई वाले इलाके में तैनात जवान ठंड में जमी रोटियां खाते हुए भी हंसते नज़र आए। वहीं, कुछ ऑनलाइन यूज़र्स ने उनकी हिम्मत और जज़्बे की सराहना की है तो कुछ ने इसे व्यवस्था की कमी बताते हुए बेहतर सुविधाओं की मांग उठाई।