बर्फ में कई फीट नीचे दबे लोगों का कैसे चलता है पता?
बर्फ में दबे लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम के पास रेडियो फ्रीक्वेंसी डिवाइस (एवालेन्च ट्रांससीवर) होता है। इसकी मदद से रेस्क्यू टीम सिग्नल ढूंढकर दबे लोगों की लोकेशन पता लगाती है। एवालेन्च रेस्क्यू डॉग्स भी बर्फ में दबे लोगों की गंध सूंघकर उनका पता लगा लेते हैं। इनके अलावा प्रोब पोल का भी इस्तेमाल किया जाता है।