बर्फबारी देखने वाली भीड़ के कारण मनाली में लगा 15 किमी लंबा जाम, कारों में रात गुज़ार रहे लोग

मनाली (हिमाचल प्रदेश) में भारी बर्फबारी होते ही सैकड़ों लोग वहां पहुंचे हैं जिससे कथित तौर पर 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें बर्फ से ढकी सड़कों पर कारें फिसलकर एक-दूसरे से टकराती दिख रही हैं। दिल्ली के एक पर्यटक ने कहा, "हमें अपनी गाड़ी में रात बितानी पड़ी।"

Load More