बरेली (उत्तर प्रदेश) में बंदरों के आतंक से बचने के लिए लोग अपने घरों, रास्तों व बाज़ारों में लंगूर की तस्वीरें व पोस्टर लगा रहे हैं। इसे देखते हुए बरेली के बाज़ार में लंगूर की एक फोटो ₹150-600 में बिक रही है। लोगों का मानना है कि लंगूर को देखकर बंदर उस जगह पर जल्दी नहीं आते हैं।