बरेली में मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, मालिक समेत 3 लोगों के उड़े चीथड़े

बरेली (यूपी) में शुक्रवार को देसी मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ जिसमें फैक्ट्री मालिक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दैनिक भास्कर के मुताबिक, धमाके में फैक्ट्री मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर जा गिरा और मज़दूरों के चीथड़े उड़ गए। रिपोर्ट के अनुसार, धमाका इतना ज़ोरदार था कि लोगों को लगा कि भूकंप आया है।