'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद के बाद बरेली (उत्तर प्रदेश) में हुई हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसपी सिटी की अगुवाई में 8 सदस्यीय टीम हिंसा मामले की जांच-पड़ताल करेगी। 'एबीपी न्यूज़' के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा हिंसा का मास्टरमाइंड है जिसे रिमांड पर लिया जाएगा।