बरेली हिंसा मामले में अरेस्ट तौकीर रज़ा के खिलाफ हुआ एक और ऐक्शन, सील किया गया दफ्तर
बरेली (उत्तर प्रदेश) में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद को लेकर हुए हंगामे के बाद गिरफ्तार किए गए इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा के खिलाफ एक और कार्रवाई हुई है। नगर निगम ने उनके दफ्तर को सील कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दफ्तर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर था जिसे अवैध रूप से बनाया गया था।