inshorts

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा गिरफ्तार; 2,000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद के बाद बरेली (यूपी) में हुए हंगामे को लेकर पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अबतक 2,000 अज्ञात और कई नामजद लोगों पर 7 एफआईआर दर्ज की हैं। कानपुर से शुरू हुआ यह विवाद बाराबंकी, बदायूं, झांसी, अलीगढ़ और लखनऊ तक फैल चुका है।