जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में बर्फबारी और कठिन मौसम में भी 15-17 आयु वर्ग के किशोरों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए टीकाकरण केंद्रों की ओर जाते स्वास्थ्यकर्मियों की तस्वीरें सामने आई हैं। गौरतलब है, देशभर में सोमवार शाम 7 बजे तक 15-17 आयु वर्ग के 2.59 करोड़ किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है।