जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में बर्फबारी में लापता हुए 6 लोगों को बचाने के लिए बुधवार को सेना ने बचाव अभियान शुरू किया। आपदा प्रबंधन के अधिकारी ने बताया कि अभी तक इनके बारे में कुछ पता नहीं चला है। गौरतलब है, वारवान गांव के ये 6 लोग किश्तवाड़ के लिए मार्गन टॉप होते हुए अनंतनाग से पैदल निकले थे।