बर्बर थी बीती रात, रिहायशी इलाकों पर हमला कर रहा है रूस: यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है, "(बीती) रात बर्बर थी, रूस रिहायशी इलाकों पर हमला कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "देश में एक भी चीज़ ऐसी नहीं है जिस पर आक्रमणकारी हमला न कर रहे हों, वे बच्चों के स्कूल, रिहायशी इलाकों और यहां तक कि ऐम्बुलेंस पर भी हमला कर रहे हैं।"