बलोचिस्तान में कुछ वर्षों का 'मेहमान' है पाक, भारत के खिलाफ उसका इस्तेमाल कर रहा चीन: बलोच नेता
बलोच नेता मीर यार बलोच ने दावा किया है कि बलोचिस्तान में पाकिस्तान सिर्फ कुछ वर्षों का 'मेहमान' है। उन्होंने बलोचिस्तान में पाकिस्तान और चीन की मौजूदगी को गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि वे इलाके को छोड़ दें। उन्होंने कहा कि चीन, भारत के खिलाफ एक कूटनीतिक हथियार के तौर पर पाकिस्तान का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है।