बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के मस्तुंग में गुरुवार को फ्रंटियर कॉर्प्स चौकी पर कार बम धमाका हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लास्ट में आत्मघाती हमलावर समेत 3 आतंकी और 2 नागरिक मारे गए जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। धमाके से आस-पास के घरों और एक मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है।