बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला, BLA का 90 जवानों को मारने का दावा
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने रविवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर फिदायीन हमला किया है जिसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। 5 दिन पहले ही बीएलए ने एक पैसेंजर ट्रेन का अपहरण कर लिया था और बाद में दावा किया था कि उसने सभी 214 बंधकों को मार डाला है।