रेप केस में ज़मानत पर चल रहे अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी टीम में किया गया शामिल
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ अभिषेक पोरेल को बुधवार को बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है। बंगाल को सत्र के अपने पहले मुकाबले में कल्याणी में दिल्ली से भिड़ना है। पोरेल को हाल में रेप के एक मामले में ज़मानत मिली थी। एलीट ग्रुप सी में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज़ के साथ बंगाल और दिल्ली शामिल हैं।