इटली में बलात्कारियों और बाल यौन शोषण करने वालों के लिए रासायनिक बधियाकरण को वैध बनाने की चर्चा चल रही है। वहां की संसद ने एक समिति के गठन को मंज़ूरी दे दी है जो हिंसक यौन अपराधियों के लिए इस बाबत कानून का मसौदा तैयार कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सहमति से होने वाला यह बधियाकरण रिवर्सिबल होगा।