inshorts

बलिया में आंगनबाड़ी संचालिका की लापरवाही, 5 साल के बच्चे को कमरे में बंद कर चली गई घर

बलिया (यूपी) में आंगनबाड़ी संचालिका की लापरवाही से 5-साल का बच्चा शिवम स्कूल के कमरे में बंद रह गया। छुट्टी के बाद संचालिका बिना जांच किए ताला लगाकर घर चली गई। बच्चे के रोने की आवाज़ सुनकर ग्रामीणों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।