यूपी में पेड़ से टकराकर 5 बार पलटी कार 20 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी, 4 दोस्तों की हुई मौत

बलिया (यूपी) में शनिवार रात नगरा-बेल्थरारोड पर तेज़ रफ्तार एक कार पेड़ से टकराकर 5 बार पलटी और 20-मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी जिससे उसमें सवार 4 दोस्तों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, चारों दोस्त घूमने बाज़ार गए थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुलने के बावजूद चारों की जान नहीं बच सकी।