inshorts

बल्ले के पिछले हिस्से और सीने से टकराकर उछली गेंद, लाबुशेन के आउट होने का वीडियो वायरल

शेफील्ड शील्ड में क्वींसलैंड की ओर से न्यू-साउथ वेल्स के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन के अजीब तरह से आउट होने का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके सीने से टकराई और फिर बल्ले के पिछले हिस्से से लगकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई।