inshorts

बल्ले से इंदौर में पिटे अधिकारी अपनी शिकायत से पलटे, कहा- मुझे नहीं पता कि किसने पीटा था?

विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ बल्ले से मारपीट की शिकायत करने वाले नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस अपने बयान से पलट गए हैं। अधिकारी ने इंदौर स्थित कोर्ट में कहा कि उन्होंने आकाश विजयवर्गीय को बल्ला मारते हुए नहीं देखा था क्योंकि बल्ला पीछे से चला था। जून 2019 में हुई इस घटना में विजयवर्गीय गिरफ्तार भी हुए थे।