टी20 विश्व कप 2024 के बीच आईसीसी ने बुधवार को बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी की जिसके टॉप 10 में 2 भारतीय शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव नंबर 1 रैंकिंग वाले टी20I बल्लेबाज़ बने हुए हैं जबकि यशस्वी जायसवाल छठे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 6 पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।