दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे गेंद का सामना करने से पहले खुद से बार-बार 'वॉच द बॉल' कहते दिखे। एक फैन ने कमेंट किया, "इससे मुझे एहसास होता है कि ऐसे अनुभवी शख्स के लिए क्रिकेट कितना क्रूर हो सकता है।" एक अन्य फैन ने लिखा, "ध्यान केंद्रित करने...का अच्छा तरीका।"