बल्लेबाज़ों की टी20I रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचें यशस्वी, करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया

आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक (739) हासिल करते हुए छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि नौवें स्थान पर मौजूद ऋतुराज गायकवाड़ टॉप 10 में शामिल अन्य भारतीय हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे नंबर पर हैं।

Load More